खबरवाणी
जनजाग्रति संस्था जल्द करेगी पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह
दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रेस फोटोग्राफरों का होगा सम्मान
बुरहानपुर, नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा शहर में जल्द ही जिले के पत्रकार बंधुओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं प्रेस फोटोग्राफरों को सम्मानित किया जाएगा। जनजाग्रति संस्था द्वारा बताया गया कि संस्था समाजसेवा के विभिन्न कार्यों को अपने सदस्यों से एकत्रित सहयोग राशि के माध्यम से संचालित करती है। संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को पत्रकार बंधुओं द्वारा अपने-अपने समाचार माध्यमों के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाता रहा है। इससे संस्था के सेवा कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचती है।
संस्था ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकार बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके इस अमूल्य सहयोग के प्रति संस्था आभार व्यक्त करती है। इसी भावना के साथ जनजाग्रति संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से जिले के उन सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संस्था के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों को समाचारों के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्था द्वारा शीघ्र ही सम्मान समारोह की तिथि, समय एवं स्थान निर्धारित कर आमंत्रित पत्रकार बंधुओं को विधिवत आमंत्रण पत्र के माध्यम से सूचना दी जाएगी। संस्था ने कहा कि पत्रकार बंधुओं का योगदान अमूल्य है और उनके इस सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा आहूत की गई बैठक के अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संस्था पदाधिकारी व् सदस्य सर्व श्री शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल , रविन्द्र महाजन , देवचंद शर्मा , मनोज तीर्थानि , उर्मिला दुबे आदि उपस्थित थे l





