Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक।

By
On:

खबरवाणी

आमला में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक।

प्रशासन ने की शांति, सुरक्षा और सफाई की अपील।

​आमला: आगामी गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर और तहसीलदार रिचा कौर ने शहरवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने और त्योहारी सीजन को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।

प्रशासन द्वारा बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया:

​ध्वनि नियंत्रण: डीजे संचालकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे डीजे का साउंड निर्धारित सीमा में ही रखें, ताकि किसी को असुविधा न हो।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखना:
उत्सव के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी न उठानी पड़े।

साफ-सफाई और स्वच्छता:

नगर पालिका विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे गणेश उत्सव के आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करें।

घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता ।
विसर्जन स्थलों व घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही गई है। शांति समिति और थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News