Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 7 लाख रुपये की 11 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 7 लाख रुपये की 11 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को लिया हिरासत में।

आरोपियों की निशानदेही पर कुल 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा।
​नरसिंहपुर। ​जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के लिए नरसिंहपुर पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त और विशेष निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

ऑपरेशन की मुख्य जानकारी

थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन, एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता और परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में विशेष रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।
​पकड़े गए आरोपियों की पहचान अखिलेश रजक (33 वर्ष) और टावल रजक (52 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मुड़िया (थाना स्टेशनगंज) के रूप में हुई है।

​बरामदगी और खुलासा

हिरासत में लिए गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5, तथा थाना करेली और गाडरवारा क्षेत्रों में 1-1 यानी कुल 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ अभी जारी है।

इनकी रही ​सराहनीय निभाती

इस पूरी कार्रवाई और चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान और सैनिक राजेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News