Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

By
On:

खबरवाणी

हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

अशोकनगर। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सोमवार को शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 57 में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रसेना भिड़े के मार्गदर्शन में यह आयोजन ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत गणेश जी की झांकी के प्रांगण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर प्रियंका पवार ने उपस्थित महिलाओं को संतुलित और प्रोटीन युक्त भोजन बनाने के आसान तरीकों की जानकारी दी तथा दैनिक आहार की समीक्षा की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गणेश झांकी स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाकर आमजन को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश लोधी, भावना त्रिपाठी, अखिलेश गौर, अनुराधा वर्मा, सायरा बानो, शबनम कुरैशी, नेहा यादव, सहायिका ममता सोनी सहित वार्ड की अनेक महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News