Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हरतालिका तीज पर सुबह उमड़ी महिलाओ की भीड़, शाम में विराजे विघ्नहर्ता

By
On:

खबरवाणी

हरतालिका तीज पर सुबह उमड़ी महिलाओ की भीड़, शाम में विराजे विघ्नहर्ता

मुलताई। पवित्र नगरी में सोमवार को हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन मनाया गया। इस बार सोमवार को एक ही दिन दिनों त्यौहार आने से सोमवार को महिलाओ ने तीज का उपवास रखा एवं अलसुबह से ताप्ती सरोवर पर पहुंचकर गौरी गणेश रेत से शिवलिंग बनाकर पूजा की।वहीं शाम को चौक चतुर्थी पर चौक चौराहो एवं घर घर में भगवान श्री गणेश की विधि विधान से स्थापना की।

ताप्ती तट पर गौर के बीच शिवलिंग बनाकर की पूजा

हरतालिका तीज के अवसर पर ताप्ती सरोवर पर सुबह से महिलाओं की भीड़ उमड़ी।इस अवसर पर महिलाए सोमवार को अपने अपने हाथो में गेंहू के ज्वारे गौर लेकर ताप्ती तट पहुची । जहां पर महिलाओं ने रेत मिटटी से गौर के बीच पार्थिव शिवलिगं की स्थापना कर ताप्ती तट पर पुजा अर्चना कर शंकर भगवान की आरती की एवं गौर लेकर अपने अपने घरो पर पहुची । जहां पर गौरी गणेश एवं शिवलिगं की स्थापना कर पुजा अर्चना की इस अवसर पर महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर रात्रि जागरण कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की । इस दौरान महिलाओं ने समय समय पर गौर एवं शिवलिगं की पुजा एवं आरती की एवं रात्रि में भजन कीर्तन किए।

चौक चौराहे एवं घरों में विराजे गणपति बप्पा

सोमवार की शाम गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर के चौक चौराहों एवं घर घर मे शुभ मुहूर्त में विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा की स्थापना कर आरती की गई। इस तरह गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर में सार्वजनिक रूप बस स्टैंड, गांधी चौक, नागपुर नाका, रेल्वे स्टेशन, भाजपा भवन सहित अन्य स्थलों पर गणेश जी की स्थापना की गई। वहीं सैकड़ो श्रद्धालुओ द्वारा अपने घरों में वैदिक पद्धति से भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News