खबरवाणी
पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओ पर प्रतिबंध,पुराने अस्पताल की भूमि पर लगेंगा,मूर्ति बाजार
मुलताई। शासन के आदेशानुसार पर्यावरण एवं प्रदुषण को देखते हुए नगर में प्लास्टर आफ पेरिस से बनी प्रतिमाओ का विक्रय नगर में नही होगा। पीओपी से बनी प्रतिमाओ का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई कर प्रतिमाए जप्त की जाएगी। बुधवार को नगर के. मूर्तिकारो ने नगर पालिका पहुंचकर प्रभारी राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे को आवेदन सौपकर पुराने अस्पताल की भूमि गणेश प्रतिमा विक्रय करने हेतु अस्थायी देखने लगाने की बात कही, वहीं उन्होने पीओपी से बनी प्रतिमाओ के विक्रय पर रोक लगाने की मांग की। जिस पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी मूर्तिकार पीओपी बनी मूर्ति विक्रय नही करेगा,पीओपी से बनी प्रतिमा जप्त कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नमन प्रजापति,अमन प्रजापति, विशाल प्रजापति,हेमराज प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति,पंकज प्रजापति,नरेश मंडरे,सुमित प्रजापति सहित मूर्तिकार उपस्थित थे।





