खबरवाणी
आमला ने दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता जीतकर पाया 55 हजार 111 रुपए का पुरुस्कार
मुलताई। बजरंग दल मुलतापी द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी व विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर मंगलवार की शाम बजरंगदल चौक पर भव्य दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमे डीजे बायज ग्रुप आमला ने मटकी फोड़ कर 55 हजार 111रुपए का नगद पुरस्कार जीता। जिसमे विजेता पुरुस्कार 41 हजार 111 रुपए समाजसेवी उपेंद्र पाठक द्वारा अनंत आटोमोबाइल को ओर से प्रदान किया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी व भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बाहर से आई हुई 5 टीमो के कप्तानो को मंच पर बुलाकर पुजन व महाआरती की गई व उद्बोधन दिया गया।जिसमे गोंडवाना टायगर्स ग्रुप मोरडोगरी,
हरदुलाल बाबा समिति आमला, डीजे बायज ग्रुप आमला,रैनीधाम फाइटर्स बुर्रीकला (जुन्नारदेव )एवं मां ताप्ती पुत्र मूलतापी द्वारा दही हांडी मटकी फोड़ने बेहतर हेरतअंगेज प्रदर्शन किया।35 फ़ीट ऊचाई पर बंधी मटकी डीजे बायज ग्रुप आमला ने जीती। जिन्हे अनंत आटोमोबाइल थाना रोड मुलताई एवं बजरंग दल मुलतापी समिति द्वारा 41 हजार 111 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया वहीं दर्शको ने टीम का उत्साह देखते हुए 13 हजार रुपए अलग से कुल विजेता टीम को 55 हजार 111 रूपए का पुरस्कार दिया गया।वहीं बजरंग दल मुलतापी द्वारा प्रतिभागी टीमों को मां ताप्ती का छायाचित्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बजंरग दल मुलताई के ऋषि साहू ,भूपेश साहू , सागर बजरंगी, दीपांशु साहू , प्रवीण राउत, गजनी साहू , जतिन साहू, राहुल पवार, नवीन,धीरज महेंद्र उमरे, रोहित कुमरे, दिनेश नामदेव,आशीष डहारे,प्रीतम कुलकर्णी,सुशील श्रीवार, धनराज फरकाडे,महेंद्र टोनी साहू,योगेश साहू दियावार, राहुल एवम अन्य बजरंगी, उपेन्द्र पाठक फैन्स क्लब के युवा व आस पास के विहिप बजरंग दल ग्रामीण कार्यकर्ता ल,विहिप बजरंग दल के जिला मंत्री ललन यादव, जिला अध्यक्ष उदय जोशी, जस्सी पंडित, किशोर जैसवाल व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।





