Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खबरवाणी नंदू भैया मेरे राजनीतिक गुरु थे और रहेंगे -ज्ञानेश्वर पाटिल

By
On:

खबरवाणी

नंदू भैया मेरे राजनीतिक गुरु थे और रहेंगे -ज्ञानेश्वर पाटिल

– नंदू भैया की जयंती पर शाहपुर में स्वास्थ्य शिविर: इंदौर अपोलो की टीम ने की जांच, सांसद पाटील बोले—उनके अधूरे काम पूरे कराना मेरा दायित्व

बुरहानपुर। निमाड़ के जननेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती पर मंगलवार को शाहपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें इंदौर के अपोलो अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इससे पहले जनप्रतिनिधियों ने नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि नंदकुमार सिंह चौहान ने शाहपुर से राजनीतिक सफर शुरू किया और निमाड़ की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने कहा, नंदू भैया मेरे राजनीतिक गुरु थे और रहेंगे। मैं उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करता हूं। क्षेत्र में उनके जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा कराना मेरा दायित्व है। पाटील ने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोग उनसे नंदकुमार सिंह चौहान के समय प्रस्तावित या अधूरे रह गए कार्यों का उल्लेख करते हैं। ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने चौहान की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अलग-अलग वर्गों को साथ लेकर चलते थे।

अपोलो के चार विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे

जयंती के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में इंदौर के अपोलो अस्पताल से डॉ. सौरभ, डॉ. शशांक चौरसिया, डॉ. विवेक प्रताप सिंह दीक्षित और डॉ. सुनील राजाने सहित चिकित्सा टीम पहुंची। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई। लीवर संबंधी जांच के लिए अस्पताल की ओर से उपकरण भी लाए गए थे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, महापौर माधुरी अतुल पटेल, हर्षवर्धन नंदकुमार सिंह चौहान, युवराज महाजन, राजू जोशी, वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व महापौर अनिल भोंसले सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News