Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उपनगर बोड़खी में वायु सेना के रिटायर्ड कर्मी के सूने मकान में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश

By
On:

खबरवाणी

आमलाउपनगर बोड़खी में वायु सेना के रिटायर्ड कर्मी के सूने मकान में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश

जिसमें लगभग 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात सहित दो अंतरजिला शातिर चोर गिरफ्तार

आमला। उपनगर बोड़खी में करीब दो महीने पहले भारतीय वायुसेना के एक रिटायर्ड कर्मचारी के बंद मकान में हुई दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी का आमला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो बेहद शातिर अंतरजिला बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 18 से 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के कुशल नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह एक बड़ी कामयाबी है।

 

सूने मकान को बनाया था निशाना, दिनदहाड़े उचकाए थे ताले

 

वारदात बीती 26 मई 2026 को घटित हुई थी। फरियादी वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जो कुछ समय के लिए अपने परिवार सहित मकान का ताला बंद कर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान की रेकी कर रहे शातिर चोरों ने दिन के उजाले में ही घर के ताले चटकाए और अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे सोने के भारी आभूषण, चांदी के बर्तन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी नकबजनी से पूरे बोड़खी इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया था।

 

पुलिस अधीक्षक निर्देश पर बनी विशेष टीम, ऐसे जाल में फंसे आरोपी

 

 

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आमला की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और सायबर सेल की मदद से पुलिस को दो संदिग्धों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर दोनों शातिर आरोपियों को दबोच लिया गया

 

दूसरे जिलों में भी दर्ज हैं मामले, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

 

दोनों आरोपी अंतरजिला गिरोह के सदस्य हैं, जो रेकी करने के बाद केवल बंद और समृद्ध मकानों को ही अपना निशाना बनाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बोड़खी की इस वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया है। पुलिस ने जब उनकी निशानदेही पर छापेमारी की, तो चोरी गए सारे सोने-चांदी के आभूषण सही-सलामत मिल गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन बदमाशों ने बैतुल के अलावा अन्य किन-किन जिलों में चोरियां की हैं। इस अंधी कबाड़ का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News