खबरवाणी
सावरी की महिलाओ ने की ग्राम में शराब बंद करने की मांग, सौपा ज्ञापन
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम सांवरी में अवैध रूप से शराब बिक्री का गोरख धंधा जोरो से जारी है।ग्राम में अवैध रूप से बिक रही शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ग्राम के महिला मंडल ने मुलताई में थाने में ज्ञापन सौपा है।ग्राम की महिलए आराधना, कुसुम, द्रोपदी,खेमलता, सुनीता,रम्भा सहित महिलाओ ने सौपे ज्ञापन में बताया ग्राम सावरी में अवैध रूप से शराब बेचने का गोरखधंधा जमकर चालू है,लेकिन आबकारी विभाग मुकदर्शक बनकर देख रहा है,आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। अवैध शराब बिक्री के कारण गांव में महिलाओ का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। आए दिन शराबी शराब पीकर गांव में गाली गलौच लडाई झगड़ा करते है एवं गांव का माहौल खराब किया जा रहा है। जिससे बच्चो को स्कूल आने जाने में भी दिक्कत होती है।महिलाओ ने जल्द से जल्द अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग की है।





