खबरवाणी
पीएम श्री कन्या शाला में हुई जिला स्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता
मुलताई। नगर की पीएम श्री कन्या शाला के खेल मैदान पर गुरुवार को जिला स्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार,सभापति महेन्द्र पिल्लू जैन,प्राचार्य प्रमोद नरवरे एवं खेल शिक्षक महेश खत्री द्वारा मां सरस्वती क्व छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्जवलीत कर किया गया ।खेल प्रभारी कामना साबले ने बताया विकास खण्ड प्रतियोगिता मे 14,17,19 के 60 बालक और40 बालिकाओ ने भाग लिया। छात्रो को संबंधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने जिले से बैतूल ब्लाक,घोडाडोगरी ब्लाक,मुलताई ब्लाक से आये कोच,मैनेजर सहित खिलाडी छात्र और छात्राओ को खेल और उसके लाभो के बारे मे बताया , और सभी को बधाईया दी।खेल शिक्षक महेश खत्री ने अपने उदबोधन मे नगर मे बास्केट बाल मैदान नही होने की परेशानी बताई। नपा अध्यक्ष एवं सभापति महेंद्र जैन ने हाईस्कूल मैदान पर बास्केट बाल खेल मैदान बनाने पर खिलाडियो से विस्तृत चर्चा की।





