Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अघोषित बिजली कटौती बंद करने अधीक्षण यंत्री से मिले विधायक 

By
On:

खबरवाणी

अघोषित बिजली कटौती बंद करने अधीक्षण यंत्री से मिले विधायक 

 मुलताई। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में ही रही अघोषित बिजली कटौती की समस्या के निराकरण के लिए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री बैतूल से मुलाकात कर नियमित सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों से अघोषित बिजली कटौती होने के चलते क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l क्षेत्रवासियों क़े और घोषित बिजली कटौती की समस्या के निराकरण के लिए विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विद्युत वितरण कंपनी अधीक्षण यंत्री बैतूल भूपेंद्र सिंह बघेल से मुलाकात कर अघोषित बिजली कटौती बंद कर क्षेत्र में नियमित सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध कराने को कहा l विधायक श्री देशमुख ने अधीक्षण यंत्री बैतूल से अघोषित बिजली कटौती होने पर चर्चा करते हुए कहा कि विगत दिनों से क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती की शिकायते आ रही है lजिस पर अधीक्षण यंत्री बैतूल द्वारा क्षेत्र में अघोषित रूप से बिजली कटौती की समस्या का निराकरण कर नियमित सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News