Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती सरोवर में फ़िल्टर होकर जाएगा पानी,प्रदूषित गंदे पानी से मिलेगी निजात

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती सरोवर में फ़िल्टर होकर जाएगा पानी,प्रदूषित गंदे पानी से मिलेगी निजात

 

मुलताई।पवित्र नगरी में स्थित ताप्ती उदगम सरोवर में कई सालो से आ रहे गंदे प्रदूषित पानी से लोगो को निजात मिलेगी। नगरपालिका द्वारा ताप्ती सरोवर मे आ रहे पानी को पहले फ़िल्टर किया जाएगा,जिसके बाद स्वच्छ पानी ताप्ती उदगम सरोवर में छोड़ा जाएगा।नगर पालिका द्वारा फ़िल्टर प्लांट लगाने के लिए नागपुर की ओरेपाल कंपनी को टेंडर दिया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया लैब रिपोर्ट के आधार पर ताप्ती नाले पर आधुनिक फिल्टर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। नाले का गंदा पानी पहले इस प्लांट में पूरी तरह फिल्टर किया जाएगा,जिसके बाद बाद सरोवर में छोड़ा जाएगा। शनिवार को ओरेपाल कंपनी के अधिकारियों की एक टीम ने ताप्ती तट का निरीक्षण किया। टीम ने ताप्ती सरोवर और उसमें समाहित हो रहे गंदे नाले के पानी के सैंपल लिए है। पानी के सेम्पल प्रयोगशाला भेजे जाएगे। जिससे पानी में प्रदूषण के स्तर का सटीक आकलन किया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने कहा कि ताप्ती जी को निर्मल और स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है। कंपनी के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हो चुकी है और अगले महीने तक कार्यादेश जारी कर काम शुरू कर दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान पार्षद वर्षा गढ़ेकर,रितेश विश्वकर्मा, पिल्लु जैन, नपा उपयंत्री महेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News