Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती जन्मोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन नगर सहित ग्रामो में चलाया सफाई अभियान 

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती जन्मोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन नगर सहित ग्रामो में चलाया सफाई अभियान 

मुलताई। सूर्य पुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा नगर सहित आसपास के 125 ग्रामो में मां ताप्ती जन्मोत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते दूसरे दिन बुधवार को नगर सहित आसपास के करीब 125 ग्रामो में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों द्वारा नगर में ताप्ती तट सहित ग्रामो में मंदिरो एवं स्कूलों के आसपास सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया।नगर में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने सफाईकर्मियों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी पूरे वर्ष निस्वार्थ भाव से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है। सूर्यपुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास के डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया मां ताप्ती जन्मोत्सव के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। गुरुवार को नगर में मेघनाथ मंदिर सहित ग्रामो में गौ पूजन,गौरक्षा का संकल्प एवं संगोष्टी का आयोजन किया जाएगा। उन्होने सभी लोगो से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News