पवित्र नगरी में अवैध शराब बेच रहे 3 आरोपी गिरफ्तार
मुलताई।पवित्र नगरी मुलताई में शराब पर प्रतिबंध होने के बधाई भी अवैध रूप से शराब बेच रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की है। टीआई विकास पटेल ने बताया बीते 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुलताई कस्बा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर मुलताई पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान आरोपी राजेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेल वार्ड मुलताई से 17 पाव देशी शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 हजार 480 रुपए,आरोपी देवेन्द्र पिता भंगुसिंह परमार निवासी तिलक वार्ड मुलताई के कब्जे से 15 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 हजार 200 रुपए तथा आरोपी मनीष पिता श्रीराम पवार निवासी पटेल वार्ड मुलताई से 40 पाव देशी प्लेन, 40 पाव देशी मसाला और 06 पाव ओसी शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8 हजार 660 रुपए है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 118 पाव मदिरा कुल 21लीटर 240 मिली लीटर विधिवत जप्त की गई, जिसका कुल बाजार मूल्य 11हजार 340 आंका गया है, पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों के. खिलाफ अलग अलग धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविन्द, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक विवेक, आरक्षक सेवाराम और आरक्षक राजा वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।