Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सैफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत थाना साईंखेड़ा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By
On:
खबरवाणी

सैफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत थाना साईंखेड़ा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए, संदिग्ध कॉल और ओटीपी साझा न करने की दी सलाह

साईंखेड़ा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सैफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत गुरुवार को थाना साईंखेड़ा परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।

 

थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल या वीडियो कॉल पर बिना आवश्यकता प्रतिक्रिया न दें। किसी भी व्यक्ति के साथ एटीएम कार्ड का पिन, मोबाइल का पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती, इसलिए इस तरह के कॉल आने पर घबराने के बजाय तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें।

 

उन्होंने बताया कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचना दे।

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय पर पुलिस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं से सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार तथा परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News