Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

टूटा डिवाइडर का नगर पालिका ने कराया सुधार कार्यखबरवाणी न्यूज़ रफीक

By
On:

खबरवाणी

टूटा डिवाइडर का नगर पालिका ने कराया सुधार कार्यखबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र सारनी के वार्ड क्रमांक 36 बागडोना स्थित रेस्क्यू गेट के सामने वाहन द्वारा डिवाइडर एवं बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था । घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई थी। मामले की जानकारी मिडिया द्वारा लगते ही नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डिवाइडर को दुरुस्त करते हुए आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण किया।

 

डिवाइडर टूट जाने के कारण स्थानीय लोग रेस्क्यू कॉलोनी सहित अन्य स्थानों के लिए शॉर्टकट रास्ते का उपयोग करने लगे थे, जिससे लगातार दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ था। समय रहते नगर पालिका द्वारा कराए गए मरम्मत कार्य से अब स्थिति में सुधार हुआ है और यातायात व्यवस्था फिर से सुचारू हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार बागडोना स्थित स्टेट हाईवे पर भी भारी वाहनों की लापरवाही के चलते डिवाइडर और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे तीन खंभों को चिन्हित किया गया है, जिनका सुधार कार्य अभी शेष है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार इन खंभों के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

 

नगर पालिका ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News