Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मामूली विवाद बना चाकूबाजी का कारण, आमला पुलिस ने 72 घंटे के भीतर 05। आरोपियों को किया गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

मामूली विवाद बना चाकूबाजी का कारण, आमला पुलिस ने 72 घंटे के भीतर 05। आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आमला श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने चाकूबाजी की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण ।

 

दिनांक 30.06.2026 को थाना आमला क्षेत्र के ग्राम लालावाड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास मामूली विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा विनोद मोड़क एवं उसके साथी योगेन्द्र मोड़क के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा चाकू से हमला कर घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

अपराध पंजीयन ।

 

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना आमला में *अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 296(बी), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस* तथा विवेचना के दौरान धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी एवं तलाश की गई। सूचना के आधार पर दिनांक 03.07.2026 को घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—

1. विकास पिता वारेलाल जोठे, उम्र 18 वर्ष, निवासी इटारसी, जिला नर्मदापुरम।

 

2. भानू पिता लिखीराम जोठे, उम्र 20 वर्ष, निवासी इटारसी, जिला नर्मदापुरम।

 

3. नवीन पिता मुकेश मोहबे, उम्र 22 वर्ष, निवासी इटारसी, जिला नर्मदापुरम।

 

4. विकास पिता बसंत यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी इटारसी, जिला नर्मदापुरम।

 

5. मोहित पिता मनोज कुमार मालवीय, उम्र 18 वर्ष, निवासी इटारसी, हाल बस स्टैंड, आमला।

 

पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके उपरांत उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आमला में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मुलताई भेजा गया।

 

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक नितिन उईके, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, बसंत उईके, संतोष मालवीय, विकास वर्मा, कमल पांसे तथा आरक्षक विवेक टेटवार, नागेन्द्र सिंह, रोहित कुशवाह, आदेश कवरेती, शशिकांत आरसे, विनोद अस्तरे एवं सैनिक रामराव की सराहनीय भूमिका रही।

जनसामान्य से अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद या कहासुनी की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। छोटी-सी कहासुनी को हिंसक रूप देना स्वयं एवं दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। किसी भी विवाद की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। बैतूल पुलिस जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News