खबरवाणी
भगवान श्रीकृष्ण के माखन चोरी एवं गोपियों के प्रेम की कथा पर जमकर झूमी महिलाए
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई के मेला मैदान पर अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर द्वारा सुनाई जा रही है। कथा के छटवे दिन गुरुवार को कथा वाचक श्री ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणि की कथा सुनाई।उन्होंने कहा पुरे विश्व में युद्ध चल रहा है, लेकिन हम सनातनी सुरक्षित है तो सिर्फ श्रीकृष्ण के कारण हम जो उनका नाम कभी कभी ले लेते है।हमारा कर्म ऐसा होना चाहिए की लोग हमें अच्छा नही कहे लेकिन बुरा भी नही कहे।आजादी के पहले हम सुरक्षित थे, आजादी के बाद हम सुरक्षित नही है, क्योंकि हमें अपनों से खतरा है। आजादी के बाद किसी भी सरकार ने हमारी संस्कृति के लिए कुछ नही किया। आजाद देश में वक्फ बोर्ड हो सकता है तो सनातन बोर्ड क्यों नही हो सकता।सनातन बोर्ड होना चाहिए, इस मुहीम से जुड़े, मांग करे जिससे सनातन बोर्ड बन सके।समय की मजबूरी है, सनातन बोर्ड।जिससे हमारी संस्कृति एवं सनातन बचा रहे। उन्होंने कहा कल आपने सुना भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज की गोपियों के लिए माखन भी चुराया, उन्हें माखन की कमी नही है,भगवान भाव के भूखे है, जो मनुष्य भाव रखता है भगवान उसके घर स्वयं खुद ही चले जाते है।सच्चे प्रेमी जहां उन्हें नाम लेकर पुकारते है भगवान वहां पहुंच जाते है, ठाकुरजी को दिल से पुकारो वह आपके पास चले जाएगे।इस दौरान उन्होने गोपियों एवं भगवान श्रीकृष्ण की लीला एवं माखन चोरी का संगीत के साथ सुंदर वर्णन किया।जिस पर महिलाए बीच बीच में भजनो पर जमकर झूमी।उन्होने कहा संसार में किसी से नही सिर्फ श्रीकृष्ण से प्रेम करो करो। गोपियों ने श्रीकृष्ण पर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। जिसने कृष्ण से प्रेम नही किया उसका जीवन बेकार है।जिसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणि के विवाह की कथा का सुंदर चित्रण किया।





