Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम बांडिया खापा में हुआ राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ

By
On:

खबरवाणी

ग्राम बांडिया खापा में हुआ राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ

मुलताई।अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई के मार्गदर्शन में ग्राम बांडिया में राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसमें वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा मुलताई के व्यवस्थापक एवं भोपाल जोन सह समन्वयक रामचंद्र गायकवाड़ के द्वारा दीप महायज्ञ में उपस्थिति ग्रामीण भाई बहनों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमें परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा संचालित युग निर्माण योजना के भागीदार बनकर उनके कार्यों को उनके विचारों को निरंतर जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने साधना ,उपासना,आराधना को जीवन में उतारने की जरूरत है। जिससे हम सभी में देवत्व के गुण आ जाएं और और दुष्प्रवतियों का विनाश हो जाए। दीपयज्ञ में ग्रामीण भाई बहनों ने सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र के नव निर्माण एवं सुख शांति समृद्धि हेतु गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की एवं पूर्णाहुति में अपने अंदर की बुराई को छोड़ने एवं अच्छाइयों को धारण करने का संकल्प लिया। वहीं ग्राम को पूर्ण रूप से नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिय। इस दौरान गायत्री परिवार मुलताई के वरिष्ठ कार्यकर्ता,रामचंद गायकवाड़ सम्पत राव धोटे,गुलाबराव चिल्हाटे,नारायण देशमुख, सुरेश माकोड़े, गणपति गायकवाड़,
नामदेव चिलहाटे सहित भोजराव वागद्रे ,व्यंकटराव माकोड़े,
पांडुरंग साबले,मंगेश मांकोड़े ,वंदना
माकोड़े,कृष्ण पारखे,गुनता साबले,नारायण साबले, सन्तुष साबले,आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News