खबरवाणी
स्लुज गेट एवं तालाब के निर्माण कार्यों का निर्माण स्थल पर लगाए बोर्ड
एल्डरमेनो ने जनसुनवाई में सौपा ज्ञापन
मुलताई। नगरपालिका में शासन द्वारा मनोनीत एल्डर मेनो ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को सम्बोधित दो ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपकर ताप्ती सरोवर के स्लुज गेट निर्माण एवं शनि तालाब पर निर्माण कार्य के बोर्ड लगाकर बारिश कद पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने कि मांग की है, वहीं दूसरे ज्ञापन में जितने दिन जल प्रदाय किया जा रहा है, उतने ही दिन का जलकर लेने की मांग की है।एल्डरमेन राजू चौबे, प्रीतम सिसोदिया, निलेश चावरिया, बीना पंजाबी एवं सुनीता नागले द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा ताप्ती सरोवर का स्लुज गेट एवं शनि तालाब के सौन्दर्यकरण निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य सीधे तौर पर जनता की आस्था, सुविधा और नगर के विकास से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पूरे निर्माण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता होना अनिवार्य है।उक्त कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण किया जाना चाहिए।पारदर्शिता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि निर्माण स्थल या किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थान पर एक सूचना पटल लगाया जाए, जिस पर कार्य की स्वीकृत ड्राइंग नक्शा ठेके की कुल लागत राशि कार्य प्रारंभ व पूर्ण होने की अवधि तथा ठेकेदारएजेंसी का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करने के साथ ड्राइंग डिजाइन की प्रति देने की मांग की है।
जितने दिन किया जलप्रदाय उतने दिन का ले जलकर
एल्डरमेनो द्वारा दूसरे ज्ञापन में बताया नगरपालिका द्वारा नगर में दो दिन या तीन दिन के अंतराल से जल प्रदाय किया जा रहा है।जिससे नगरवासियो को भीषण गर्मी में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि समाचार पत्र के अनुसार नगरपालिका के पास पानी कि कमी नही है, लेकिन नगरपालिका दवाई स्टोरेज टैंक की कमी बताई जा रही है। ज्ञापन में नपा द्वारा जितने दिन पानी दिया जा रहा उतने दिन का जलकर लेने, स्टोरेज टेंक के लिए तत्काल कार्य योजना बनाने जल प्रदाय का अंतर कम कर एक दिन के अंतराल में जल प्रदाय करने की मांग की है।





