Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

घोड़ा दौड़ में दिखा रफ्तार का रोमांच, ‘सन्जाब’ की दौड़ ने जीता दर्शकों का दुआ

By
On:

खबरवाणी

घोड़ा दौड़ में दिखा रफ्तार का रोमांच, ‘सन्जाब’ की दौड़ ने जीता दर्शकों का दुआ

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय के मूनलाइट मैरिज गार्डन के सामने आज सोमवार आयोजित एक भव्य घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता ने क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया। इस रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन मालगुजार परिवार के बेटे काजिम खान ने करवाया, इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। दर्शकों के भारी उत्साह के बीच पूरी प्रतियोगिता बेहद रोमांचक और मनोरंजक रही।इस प्रतियोगिता में कुल 10 चुनिंदा घोड़ों ने हिस्सा लिया। दौड़ शुरू होते ही सभी घोड़ों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैदान में दौड़ते घोड़ों की दौड़ और दर्शकों की चहल से पूरा माहौल गूंज उठा। कड़े मुकाबले के बाद सन्जाब नाम के घोड़े ने अपनी रफ्तार और बेहतरीन तालमेल के दम पर पहला स्थान हासिल किया और विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।वही घोड़ा चाल में काजिम मालगुजार के घोड़े दिलवर ने प्रथम स्थान हासिल किया।इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवा घोड़ा पालकों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखा गया।वही पटवा बन्धु ने अपनी जीत पर कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओ में उत्साह बढ़ता हैं और हम आगे भी इस दौड़ में हिस्सा लेंगे, स्थानीय जनता ने भी इस घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया और ऐसे आयोजनों को लगातार कराने की मांग की। समापन पर मुख्य अतिथि मालगुजार परिवार द्वारा विजेता और उपविजेता घोड़े के मालिक और सवार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News