खबरवाणी
श्रीमद भागवत कथा में जमकर उमड़ी भीड़
तीसरे दिन राजा परीक्षित एवं वामन अवतार की कथा सुनाई
मुलताई। पवित्र नगरी में मेला ग्राउंड पर प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर द्वारा सुनाई जा रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे कथा में जमकर भीड़ उमड़ी, इस दौरान उन्होंने राजा परीक्षित एवं वामन अवतार की कथा सुनाई, उन्होंने कहा कि पांडव राजा परीक्षित को राजा बनाकर चले गए थे। राजा परीक्षित बहुत ही धार्मिक राजा थे।उन्होने धर्म को देश के साथ जोड़ते हुए कहा कि देश में जब धर्म होगा तब ही देश सही चलेगा। उन्होंने कलयुग में धर्म का महत्व समझाते हुए कहा प्रजा को पुत्र मानना धर्म सिखाता है, सनातन जैसा धर्म पुरे ब्रह्मांड में नही हो सकता, हमने सनातन मे जन्म लिया यह हमारा सौभाग्य है, सनातन परोपकार सिखाता है, तुम्हारे पास जो भी हो उससे सेवा परोपकार होना चाहिए तभी तुम धार्मिक होगे,परोपकार एवं धर्म के संबंध में हमें प्रकृति से ज्ञान लेना चाहिए। परोपकार वृक्ष से सीखो जो हमें छाया और फल देता है, नदिया स्वयं अपना जल नही पीती, ठीक वैसे ही मनुष्य को परोपकारी होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, टैक्स का पैसा फ्री नही बाटना चाहिए,सरकार ने सब फ्री बाटना बंद कर सिर्फ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में फ्री करना चाहिए, तभी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने धर्म के चार आवश्यक तत्व बताते हुए कहा कलयुग में तप,दया,दान एवं पवित्रता होना आवश्यक है, तीन घंटे एकाग्रता से भागवत कथा सुनना तुम्हारी तपस्या हो जाएगी, लेकिन आज के मनुष्य मे दया नाम का भाव ही नही है, दुर्घटना के समय लोग घायल को अस्पताल ले जाना छोड़ वीडियो बनाते है,घर में पवित्रता समाप्त हो चुकी है, सिर्फ दान ही बचा है, वह भी ख़त्म होते जा रहा है, तो धर्म कैसे रहेंगा।उन्होने होने बच्चों को धर्म एवं संस्कार से जोड़ने बात कही।





