Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पार्षद के धरने के बाद ताप्ती वार्ड में शुरू हुआ सडक निर्माण कार्य

By
On:

खबरवाणी

पार्षद के धरने के बाद ताप्ती वार्ड में शुरू हुआ सडक निर्माण कार्य

मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत ताप्ती जलमार्ग किनारे 6लाख रुपए की लागत से बनने वाली वाली सीसी सड़क का सोमवार को कार्य शुरू हुआ। गौरतलब है कि सड़क निर्माण के लिए ताप्ती वार्ड पार्षद सहित महिलाओ द्वारा बीते ढाई साल से मांग की जा रही थी, सड़क नही बनने पर बीते दिनों पार्षद निर्मला उबनारे महिलाओ के साथ सीएमओ के कक्ष मे धरने पर बैठ गई थी, जिसके बाद ताप्ती जलमार्ग किनारे बन रही सडक का कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया। वर्षों से बदहाल इस सड़क के निर्माण के लिए वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे को लम्बा संघर्ष करना पड़ा. 150 मीटर लम्बी इस सडक पर बारिश शुरू होते ही गड्ढे एवं कीचड़ होने के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता था। सडक निर्माण को स्वीकृति मिलने के 1 साल बाद भी काम शुरू नहीं होने से नाराज पार्षद निर्मला उबनारे ने मुलताई में आयोजित जनसुनवाई में जिला कलेक्टर से इसकी शिकायत की थी। सोमवार को सडक का काम शुरू होने पर पार्षद निर्मला उबनारे नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, रितेश शर्मा, आशीष सोनी एवं वार्डवासियों के साथ पूजन किया इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने पार्षद को मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News