Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनजाग्रति संस्था द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के स्थानान्तरण पर भावभीना स्वागत किया l

By
On:

खबरवाणी

जनजाग्रति संस्था द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के स्थानान्तरण पर भावभीना स्वागत किया l

बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के बुरहानपुर जिले से स्थानांतरण अशोक नगर जिले में होने पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संस्था उपाध्यक्ष सुनील सलूजा , संस्था कार्यकारिणी सदस्य रजनी गट्टानी , अरुण जोशी एवं विनय सूर्यवंशी द्वारा भावभीना स्वागत किया गया l
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश ने कहा की मै जबसे बुरहानपुर जिले में पदस्थ हुआ हु मुझे एसा लगा की मै अपने गृह नगर में ही कार्य कर रहा हूँ l निश्चित रूप से मै यह कह सकता हु की बुरहानपुर जिले की जनता बहुत समझदार ,सक्षम व पुलिस का साथ देने में अग्रणी होकर कार्य करने पर विश्वास रखती है और जब जनता साथ देती है तो उस क्षेत्र में कार्य करने का अपना एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है मै जीवन भर बुरहानपुर को भुला नही पाउँगा क्योकि इस जिले में अपनापन ,सहयोग , साथ सभी कुछ सभी से मिला है l जिले की जनता से मेरा एक ही कहना है की ऐसे ही जिले में शांति व्यवस्था कायम करना पुलिस प्रशासन के साथ साथ जनता का भी कर्तव्य है l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News