Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रोजगार कि मांग को लेकर युवाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

By
On:

खबरवाणी

रोजगार कि मांग को लेकर युवाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । नई इकाई निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से परेशान सारनी के युवाओं ने छठ घाट पर भूमिपूजन करने आए विधायक योगेश पंडाग्रे को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विगत दो माह से सारनी क्षेत्र में नई विद्युत ईकाई निर्माण का जमीनी कार्य प्रारंभ होने के साथ ही इकाई क्रमांक 6 से 9 का डिस्मेंटलिंग कार्य चिनार कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसमे लगातार आवेदन, निवेदन के पश्चात भी स्थानीय योग्य, आई टी आई एवं डिप्लोमाधारी युवाओ को सीधे तौर पर रोजगार देने से मना किया जा रहा है, साथ ही बड़ी संख्या में बाहरी मजदूरों से कार्य कराए जाने से स्थानीय युवाओं के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न होने से परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे स्थानीय युवाओं में रोजगार नहीं मिलने से असंतोष व आक्रोश पनपने लगा है।
पत्र में उल्लेख है कि गत दिनों स्थानीय युवा बेरोजगार समिति एवं बाबा मठारदेव मित्र मंडल के बैनर तले भी मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम हम लोगों को नहीं मिलने से उक्त पत्र के माध्यम से हम युवाओ का आपसे विनम्र आग्रह है कि नई इकाई का कार्य कर रही चिनार कंपनी समेत बी बी जी, इत्यादि कंपनी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार प्रदान करवाने हेतु संबंधित को निर्देशित करने कि मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News