Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

फर्नीचर दूकान में आग लगने से फर्नीचर जलकर राख, 3 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

By
Last updated:

खबरवाणी

फर्नीचर दूकान में आग लगने से फर्नीचर जलकर राख, 3 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मुलताई। नगर के रेल्वे स्टेशन रोड पर स्थित एक फर्नीचर दूकान में रविवार की सुबह आग लगने से दूकान में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया।नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया रविवार की सुबह करीब 9 बजे स्टेशन रोड ताप्ती वार्ड में स्थित जगदीश पवार की अदिती फर्नीचर दूकान में आग लग गई।आगजनी की सूचना मिलने पर नगर पालिका मुलताई से दोनों फायर वाहन एवं आठनेर नगर परिषद से फायर वाहन मौके पर पहुंचे एवं आग बुझाई गई। आगजनी से दूकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में फायर चालक
राहुल चंडालिया, सुनील सावंत,
फायरमैन भूपेंद्र राठौर, गिरीश पिपले, सतीश लहरपुरे की सराहनीय भूमिका रही।वहीं दूसरी और रविवार की सुबह 10.45 बजे पटेल वार्ड में पंजाब नेशनल बैंक के पड़ोस में रमेश डहारे के अधूरे बने बेसमेंट में पड़े कचरे में आग लगने से फुटकर विक्रेताओ की झाड़ू का मटेरियल आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया।आग बुझाने में फायर चालक धनराज पवार फायरमैन गिरीश पिपले, सुमित पूरी की सराहनीय भूमिका रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News