खबरवाणी
कृषि उपकरण लेकर जा रही पिकअप की ट्राली पलटी, बाइक सवार घायल
मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम दुनावा के पेट्रोल पंप के पास पिकप की ट्राली में कृषि उपकरण लेकर जा रहे वाहन का टायर फटने से पलट गया,दुर्घटना में कृषि उपकरण की चपेट में आने से साइड से चल रहा एक बाइक चालक घायल हो गया, जिसे एनएचएआई की एम्बुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जाता है शुक्रवार की सुबह ग्राम दुनावा के पास कृषि उपकरण लेकर जा रहा एक मालवाहक वाहन अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान सड़क से जा रहा बाइक सवार युवक सुनील उपकरण की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे
एनएचएआई की एम्बुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं क्रेन की मदद से हाईवे से वाहन एवं कृषि उपकरण हटाकर हाईवे चालू करवाया गया।





