Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किए मां ताप्ती के दर्शन

By
On:

खबरवाणी

मुलताई पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किए मां ताप्ती के दर्शन

मुलताई।पवित्र नगरी मुलताई में शनिवार रात्रि 8 बजे अल्प प्रवास पर मुलताई पहुंचे, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा ने मां ताप्ती महाआरती घाट पर पूजा अर्चना कर मां ताप्ती का आशीर्वाद लिया l इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अपने निज सहायक क़े ग्राम चंदोरा खुर्द पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात की l इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, नपा अध्यक्ष नीतू प्रहलाद परमार, जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे,पार्षद महेंद्र जैन, रितेश विश्वकर्मा ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया l भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलताई नगर के विकास को लेकर चर्चा करते हुए आगामी होने वाले मां ताप्ती जन्मोत्सव पधारने का निमंत्रण दिया l उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से मुलाकात कर अरिहंत लॉन में एक विवाह समारोह में पहुंचे, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा नेता राजू जैन, माधुरी साबले ने स्वागत किया गया l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News