Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

केला फसल बीमा योजना में सम्मिलित हो- भाकिस

By
On:

खबरवाणी

केला फसल बीमा योजना में सम्मिलित हो- भाकिस

आज भारतीय किसान संघ जिला बुरहानपुर द्वारा मासिक बैठक में विगत दिनों जिले में आए आंधी तूफान और बारिश के कारण केला फसल केन नुकसान को लेकर चिंता व्यक्त की गई एवं किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल
श्री हर्ष सिंह कलेक्टर बुरहानपुर से मिलकर किसानों को हुए आर्थिक नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई साथ ही शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा किसान हित में त्वरित करवाई कर सर्वे के लिए संतोष व्यक्त किया गया।
भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत द्वारा अपर कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया।

भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे समय से जिले की एकमात्र बड़ी मांग ज्ञापन और आंदोलन के माध्यम से रखी जा रही है केला को फसल फसल बीमा योजना अंतर्गत शामिल किया जाए,भारतीय किसान संघ के आंदोलन उपरांत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से अस्वस्थ किया गया था कि तीन माह में केला को फसल बीमा योजना में शामिल कर लिया जाएगा,
लेकिन 6 माह से अधिक का समय निकलने के बाद भी आपके द्वारा किया गया वायदा पूर्ण नहीं हो पाया है। जिसके कारण केला उत्पादक किसानों में निराशा और आक्रोश है। समय-समय पर प्राकृतिक आपदा के कारण किसानो की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है ।
ऐसी स्थिति में भारतीय किसान संघ आपसे पुनः निवेदन करता है कि
केला फसल को बीमा योजना में शीघ्र जोड़ा जाए साथ ही जिले के किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत आशा करता है कि हमारे द्वारा किसान हित में दिए जा रहे ज्ञापन को शीघ्र ही अमल में लाकर आपकी किसान हितेषी छवि संपूर्ण जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण तैयार करेगी।
भारतीय किसान संघ जिला बुरहानपुर जिला मंत्री इंद्रपाल महाजन द्वारा बताया गया की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री महोदय जल्दी से जल्द अपना किया वायदा पूरा करें अन्यथा संगठन को अपने अन्य बिंदुओं पर विचार करना पड़ेगा किसान संघ सदैव से किसान हित को सर्वोपरि मानते हैं। संपूर्ण जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवीण चौधरी द्वारा दी गई,इस अवसर पर संभाग सदस्य नरेंद्र जाधव, वसंत पाटिल सहसचिव, राजू पाटिल, सुभाष पाटिल, प्रदीप चौकसे, जैविक प्रमुख योगेश प्रजापति तहसील अध्यक्ष मंत्री एवं ग्राम इकाई के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News