Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं,समस्याओ स्थाई समाधान के निर्देश

By
On:

खबरवाणी

मुलताई जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं,समस्याओ स्थाई समाधान के निर्देश

जनपद सदस्य ने उठाया ब्लू बेरीज कंपनी का मुद्दा

मुलताई। नगर के जनपद पंचायत के सभाकक्ष मे मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई मे कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी राजस्व, बिजली, अतिक्रमण, सीमांकन, कॉलोनी विकास, पारिवारिक विवाद एवं वृद्धजन भरण पोषण से जुड़ी शिकायतों को लेकर जनसुनवाई में आए। लगभग 150 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

ब्लू बेरीज कंपनी का वर्धा डेम से पानी लेने का अनुबंध हो समाप्त

जनपद सदस्य अजय बारस्कर ने आई जी बेरिज़ ब्लूबेरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा वर्धा डैम से पानी लेने का मुद्दा उठाया।अजय द्वारा सौपे आवेदन मे बताया ग्राम गोपलतलाई के किसानों द्वारा 2019 से वर्धा डैम की नहर हेतु कई बार शासन प्रशासन से ज्ञापन एवं धरना देकर नहर की मांग की गई है,लेकिन किसानों की आवाज किसी ने नहीं सुनी जबकि वर्धा डैम किसानों के खेती की सिंचाई हेतु निर्माण किया गया है जिसमें डैम से ग्राम की दुरी लगभग 2 किलोमीटर होने के बाद भी हमारे ग्राम को डैम का पानी नहीं दिया गया। बीते 26 जून 2024 को जल संसाधन विभाग द्वारा आईजी बैरिज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से डैम का पानी 0.20 मिली घन मीटर वार्षिक जल आवंटित का अनुबंध किया,उस अनुबंध को समाप्त करने की मांग की गई है।वही इस कंपनी के (एचआर) और लेबर कांट्रेक्टर ऊपर भी मजदूरों के शोषण का आरोप लगा हुआ है मजदूरों को पर्याप्त मजदूरी नहीं दी जा रही है।

कब्जा हटाने के एसडीएम को दिए निर्देश

मुलताई निवासी कन्हैयालाल ने अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की, जिस पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर जांच कर एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वहीं ग्राम डहुआ निवासी प्रहलाद पटेल की पट्टे की भूमि पर नाम दर्ज नहीं होने की समस्या के समाधान के लिए भी तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बिजली समस्या का निराकरण करने के निर्देश

गांधी वार्ड मुलताई निवासी समाबाई तायवाड़े ने बिजली बिल में अनियमितता और लाइन काटे जाने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने उपमहाप्रबंधक एमपीईबी से जानकारी लेकर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा प्रकरण की जांच कर उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम परमंडल निवासी फूलचंद वानखेड़े द्वारा कब्जे के अनुसार अभिलेख दुरुस्ती एवं राजस्व रिकॉर्ड दर्ज करने की मांग पर एसडीएम मुलताई को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रभातपट्टन निवासी मधुकर राव धोटे ने ग्राम पंचायत द्वारा निधि भूमि पर बोर कराए जाने की शिकायत की, जिस पर संबंधित पंचायत से राशि वसूली के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त 150 आवेदन पर सुनवाई कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News