खबरवाणी
स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन 818 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
मुलताई। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को जनजातीय कार्य राज्य मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव भारत सरकार के परिपालन में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं जिलाध्यक्ष पंचायत सदस्य राजा पवार,मनोनीत सदस्यों बबीता उपराले जनपद सदस्य दुनावा, हेमराज चौधरी जनपद सदस्य बरखेड़, एवं राजू जैन सहित जन प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में शिविर का शुभारम्भ किया गया।शिविर में जिला स्तर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों की आवश्यक जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया गया, जिला स्तर से डाक्टर शीतल मर्शकोले , नेत्र रोग विशेषज्ञ , डाक्टर अनवर गिगानी शिशु रोग विशेषज्ञ, डाक्टर शुचिता जैन कान,नाक, गला रोग विशेषज्ञ, ममता सोने सायक्लोलॉजिस्ट, दूल्हो बेले साईट्रिक नर्सिंग ऑफिसर तथा डाक्टर राजेश परिहार परिवार कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे,जिन्होंने मरीजों का उपचार देकर परामर्श दिया।
शिविर में 336 पुरुष, 482 महिलाओं को उपचार किया गया।
इस दौरान समिति सदस्य राजू जैन, जगदीश दवंडे,प्रभु सोनारे, हेमराज चौधरी,बीएमओ डाक्टर गजेंद्र मीणा,चंद्रकला डोंगरे बीईई, चंदन भलावी , प्रभारी बीसीएम,बीपीएम एवं मैदानी स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहे।





