Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई में भूकंपीय हलचल या फैक्ट्रियों में ब्लास्टिंग, जांच के लिए कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

By
On:

खबरवाणी

मुलताई में भूकंपीय हलचल या फैक्ट्रियों में ब्लास्टिंग, जांच के लिए कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों बीते कुछ दिनों से लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत मे है. सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो रहे डराने वाले आंकड़ों को देखते हुए झटको की जांच की मांग को लेकर ​सोमवार को पाशा खान, दिनेश कालभोर, और दुर्गेश धुर्वे के नेतृत्व में नागरिकों ने कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया सरकारी पोर्टल के अनुसार पिछले 3 दिनों में मुलताई के पास 6 भूकंपीय केंद्र पाए गए हैं। जिनकी दूरी शहर से मात्र 6 से 9 किलोमीटर है। नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति किसी बड़ी तबाही का संकेत हो सकती है। ​ज्ञापन में बताया ग्रामीणों का मानना है कि पहाड़ी इलाकों में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा की जा रही भारी और अनियंत्रित ब्लास्टिंग धरती की आंतरिक संरचना को नुकसान पहुंचा रही है। नागरिकों ने मांग की है कि ​सीस्मोलॉजी विभाग (भूगर्भ विज्ञान) के विशेषज्ञों से इसकी उच्च स्तरीय वैज्ञानिक जांच कराई जाए।
​जांच पूरी होने तक क्षेत्र में सभी प्रकार की कमर्शियल ब्लास्टिंग पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।ज्ञापन मे मां ताप्ती सरोवर और क्षेत्र के अन्य बांधों को लेकर भी चिंता जताई गई है। लगातार लग रहे इन झटकों से बांधों में दरारें आने और जल रिसाव होने का खतरा बढ़ गया है। यदि समय रहते सुरक्षा ऑडिट नहीं किया गया, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। ​ज्ञापन सौंपने के दौरान पाशा खान, दिनेश कालभोर, दुर्गेश धुर्वे, महेश कड़वे , किशोरी डहारे और कुणाल सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित थे।
​प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है, लेकिन स्थानीय जनता अब जल्द से जल्द ठोस कदम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चाहती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News