Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Beer Par Chala Buldozer : 1.50 करोड़ की बियर पर चला बुलडोज़र, 1 लाख से ज्यादा बॉटल की गई नस्ट, वीडियो वायरल

By
On:

Beer Par Chala Buldozerऐसा क्या हुआ की 1.50 करोड़ की बियर पर बुलडोजर चलाना पड़ा और देखते ही देखते बियर की 1 लाख से ज्यादा बॉटल नस्ट कर दी गई आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी आइए जानते है। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की बुलडोजर से तकरीबन 1 लाख से ज्यादा बियर बॉटल नस्ट कर दी गई। वायरल हो रहा वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है।

शहर में स्थित एक अंग्रेजी शराब के वेयर हाउस में रखी बीयर एक्सपायर हो गई। इससे शनिवार को यहां आबकारी अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग एक लाख आठ हजार बीयर बोतलों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया है।

आबकारी विभाग ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की एक गोदाम में लगभग नौ हजार पेटी अलग-अलग कंपनी की बीयर रखी हुई थी, जिसे छह महीने से अधिक का समय हो गया था। ऐसे में गोदम में रखे-रखे ही बीयर की तारीख निकल गई थी। जो कि एक्सपायर होने के बाद सेवन योग्य नहीं रह गई थी। एक्सपायर हुई बीयर बाजार में न पहुंचे, इससे पहले ही विभाग ने गोदाम परिसर में बोतलों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया है।

कई जगह सर्व की जा रही थी शराब

शहर में कई रेस्टोरेंट, ढाबों में अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। इससे यहां पर आबकारी की टीम ने शनिवार को दबिश देते हुए लोगों को शराब पीते हुए धर दबोचा।

Source – Internet

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News