Today’s Horoscope 17 February 2026: आज 17 फरवरी 2026, फाल्गुन अमावस्या का दिन है। साथ ही आज सूर्य ग्रहण का भी विशेष संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, साथ ही परिघ और शिव योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति भी खास है, ऐसे में कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष और मिथुन राशि के लिए खुशखबरी
मेष राशि वालों का दिन खुशी-खुशी बीतेगा। दोस्तों पर खर्च होगा लेकिन लाभ भी मिलेगा। सरकारी और अर्ध-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि के जातकों में आज जोश और उत्साह रहेगा। हालांकि काम में थोड़ी देरी हो सकती है। बड़े अधिकारियों के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ, कन्या और धनु के लिए उन्नति के योग
वृषभ राशि वालों के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा, प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
कन्या राशि के लिए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और धन लाभ के संकेत हैं।
धनु राशि के लोग आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और छोटे सफर का भी योग बन सकता है।
सिंह, तुला और कुंभ के लिए मिला-जुला दिन
सिंह राशि वालों के दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरशिप में मतभेद संभव हैं।
तुला राशि के लोग अपनी रचनात्मकता का अच्छा उपयोग करेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी, लेकिन बहस से बचें।
कुंभ राशि वालों के घर में खुशियों का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
कर्क, वृश्चिक और मकर को बरतनी होगी सावधानी
कर्क राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बाहर का खाना परेशानी दे सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक तनाव और परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि वालों को वाणी पर संयम रखना चाहिए। निवेश सोच-समझकर करें, हालांकि धन लाभ के संकेत भी हैं।
Read Also:Gold Silver Rate Today LIVE: क्या आज बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानिए ताजा अपडेट
मीन राशि के लिए खर्च बढ़ने के संकेत
मीन राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में खास सतर्कता बरतनी होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। ध्यान भटक सकता है, इसलिए जरूरी कामों पर फोकस रखें।
कुल मिलाकर, आज का दिन मेष, वृषभ, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए ज्यादा शुभ नजर आ रहा है। बाकियों को थोड़ी समझदारी और संयम से काम लेने की जरूरत है।





