खबरवाणी
खतेड़ाकला में आग लगने से मक्के की फ़सल एवं पाइप जलकर राख
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम खतेड़ाकला में रविवार की दोपहर एक किसान के खेत में रखी मक्का की फ़सल, पशुचारा, सिचाई के पाइप में आग लगने से जलकर राख हो गए। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया रविवार दोपहर करीब
1:05 ग्राम खतेडाकला मे बंशीलाल देशमुख के खेत मे रखी मक्के के फसल, पशु चारा एवम् सिंचाई पाईप में आग लग गई थी। आगजनी की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम राकेश पवार , गिरीश पिपले फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।






1 thought on “खतेड़ाकला में आग लगने से मक्के की फ़सल एवं पाइप जलकर राख”
Comments are closed.