Grahan 2026 Rashifal: साल 2026 ज्योतिष की दृष्टि से काफी अहम रहने वाला है। इस पूरे साल में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं। ग्रहण का असर केवल उसी दिन नहीं, बल्कि उससे पहले और बाद के करीब 15 दिनों तक रहता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, 2026 के ये ग्रहण 4 राशियों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन राशियों को सतर्क और संयम से काम लेने की जरूरत होगी।
कुंभ राशि: पहला सूर्य ग्रहण बढ़ा सकता है टेंशन
साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा और यह कुंभ राशि में होगा। इस ग्रहण का असर कुंभ राशि वालों पर सीधा पड़ेगा। करियर में अचानक बदलाव, नौकरी को लेकर असमंजस और बॉस या सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। रिश्तों में भी गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें और धैर्य बनाए रखें।
कर्क राशि: दूसरा सूर्य ग्रहण मांगता है सावधानी
12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, जो कर्क राशि में होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषीय प्रभाव फिर भी रहेगा। कर्क राशि वालों को इस समय निवेश और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न करें।
कन्या राशि: चंद्र ग्रहण से हो सकता है नुकसान
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा, जो होलीका दहन के दिन होगा। इस ग्रहण का असर कन्या राशि वालों के लिए थोड़ा भारी पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान, खर्चों में बढ़ोतरी और सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
मीन राशि: दूसरा चंद्र ग्रहण बढ़ाएगा चिंता
28 अगस्त 2026 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका असर मीन राशि वालों पर नकारात्मक पड़ सकता है। धन हानि, मानसिक तनाव और गलत फैसलों से नुकसान होने के योग बन सकते हैं। ग्रहण के दिन और उसके बाद कुछ दिनों तक जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।
ग्रहण काल में क्या करें और क्या न करें
ग्रहण के समय शांत मन से पूजा-पाठ, मंत्र जाप और ध्यान करना शुभ माना जाता है। किसी भी तरह का नया काम, बड़ा निवेश या अहम निर्णय ग्रहण काल में टाल देना ही बेहतर होता है। इन चार राशियों के जातकों को 2026 में खास तौर पर सतर्क और संयमी रहने की जरूरत है, ताकि ग्रहण का नकारात्मक असर कम किया जा सके।






4 thoughts on “Grahan 2026 Rashifal: साल भर में 4 ग्रहण, 4 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें”
Comments are closed.