Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बघोली में हुआ राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ

By
On:

खबरवाणी

बघोली में हुआ राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ

मुलताई।क्षेत्र के ग्राम बघोली बुजुर्ग में शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक दिण्डी यात्रा निकालकर भ्रमण करते हुए कीर्तन किया जा रहा था। दिन्डी यात्रा का समापन,कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर ग्राम के हनुमान मंदिर में गायत्री परिवार मुलताई के वरिष्ठ परिजन सम्पत राव धोटे,गुलाब राव चिल्हाटे,यादोराव निंबालकर,श्यामराव बारस्कर, नारायण देशमुख,रामसिंह अड़भुते, अनिल परिहार,रूपेश सोनी ने उपस्थित होकर राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ कराया तथा साधना, उपासना करते रहने की जानकारी प्रदान की। तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने आगामी 2026 जन्म शताब्दी वर्ष के अनुयाज क्रम में ग्राम के प्रत्येक घरों में प्रतिदिन ज्योति अवतरण साधना गायत्री महामंत्र की साधना प्रारंभ करने विस्तृत जानकारी प्रदान की।महिला मंडल,युवा मंडल,प्रज्ञा मंडलों को सक्रिय रूप से पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने निरंतर कार्य करने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में ग्राम बघोली सहित अन्य ग्रामो के परिजनों ने उपस्थित होकर दीप यज्ञ में भाग लिया एवं दीप महायज्ञ की पूर्णाहुति मे एक एक बुराई छोड़ने एवं ग्राम स्वच्छता,नशा मुक्ति अभियान ,साधना अभियान प्रारंभ करने का संकल्प लिया। इस दौरान तुलसीराम उघड़े,मानिकराव देशमुख,किस्मतराव साबले,कचरु साबले,पंजाब राव उकंडे,दुर्गेश वागद्रे एवं ग्राम की महिला मंडल ने ग्राम में 5 कुण्डी गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा करने का संकल्प भी लिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News