Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भौंरा में विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने महिलाओं के साथ विधि-विधान से मनाई आंवला नवमी

By
On:

खबरवाणी

भौंरा में विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने महिलाओं के साथ विधि-विधान से मनाई आंवला नवमी

अक्षय नवमी के पावन अवसर पर सुख-समृद्धि की कामना की

भौंरा। गुरुवार को विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के गृह निवास भौंरा में नगर की महिलाओं के साथ मिलकर द्वापर युग के प्रारंभ का महादिवस, अक्षय नवमी, आंवला नवमी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की तथा आंवला वृक्ष की परिक्रमा करते हुए सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।इस अवसर पर विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने स्वयं पूजा-अर्चना में भाग लिया और उपस्थित महिलाओं को अक्षय नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी का यह पावन पर्व द्वापर युग के प्रारंभ का प्रतीक है। इस दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए आंवला पूजन का विशेष महत्व है। मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान विष्णु की कृपा आप सभी पर बनी रहे, आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार हो तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बना रहे। पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रहीं जिन्होंने आंवला वृक्ष के पूजन के बाद सामूहिक आरती की। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News