Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पवित्र नगरी में गली गली बिक रही है शराब तो जमकर चालू है जुआं सट्टा 

By
On:

खबरवाणी

पवित्र नगरी में गली गली बिक रही है शराब तो जमकर चालू है जुआं सट्टा 

मुलताई। पवित्र नगरी में इन दिनों जमकर जुआ सट्टा चालू है,चौक चौराहो पर जमकर सट्टा पट्टी काटी जा रही है तथा आन लाइन सट्टा भी चल रहा है, जबकि जुआ भी कई जगह चल रहा है।वहीं प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद गली गली में शराब बिक रही है, लेकिन पुलिस एवं आबकारी विभाग मौन है।पुलिस एवं आबकारी विभाग का मौन रहने का कारण सभी समझते है यह किसी को समझाने कि जरूरत नहीं। नगर में इन दिनों जमकर यह गोरख धंधे चालू है। पुलिस कार्रवाई करने के नाम 10- 12 पाँव शराब एक दो बीयर अवैध रूप से शराब बेचने वालों से बुला कर आबकारी अधिनियम के समरी ट्रायल केस दर्ज कर अपनी औपचारिकता पूर्ण कर रही रही. अनुसार कोई कार्य नगर में नही हो रहे है जिसके कारण मुलताई अब पवित्र नगरी से अपराध नगरी बनती नजर आ रही है। पवित्र नगरी के चलते नगर में शराब का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है लेकिन नगर के आस पास लगी शराब की दुकानो के डिलेवरी बाय नगर में प्रत्‍येक गली मोहल्‍लो मे सप्‍लाई करते नजर आ रहे है। जिसमे नाबालिग बच्चे शराब घर पहुंचा कर दे रहे है. जिसकी पूर्ण जानकारी प्रशासन के पास होने के बाद भी प्रशासन ऑंखे मुदं कर बैठा है और अपने सरंक्षण में अपराधों को होने दे रहा है। प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई जाती है लेकिन उनमें लिए गए निर्णय का पालन नही किया जाता है। जिसके चलते शांति समिति की बैठक केवल औपचारिकता बन कर रह गई। जिसका मुख्‍य कारण अवैध गतिविधियों को नेता और जनप्रतिनिधियों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके कारण गलत कार्य करने वाले बैखोफ अपने कार्यो को अजाम देने में लगे है। अपराधिक गति‍विधिया करने वालो को यह अच्‍छे से मालूम है कि किसी प्रकार की भी कार्यवाही होने की स्थिति में हमारे आंका हमे बचा लेगें ।

आस पास के होटल,ढाबे बने अहाते

नगर के बैतूल रोड, नागपुर रोड, छिदंवाडा रोड, बोरदेही, मासोद,अमरावती रोड सहित अन्‍य रोडो पर बने सभी ढाबो और होटलो पर अवैध रूप से अहाते बना कर शराब परोसी जा रही है। नगर के युवा शाम के बाद अधिकांश ढाबो पर शराब की चुस्‍की लेते हुए नजर आ जाएगें । जहां एक ओर युवा पीढी शराब में डुब रही है वही दूसरी ओर ढाबो पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण दुघर्टना की संख्‍या बढ गई है। वही आबकारी विभाग छुट पुट कार्रवाई कर औपचारिकता निभाता हुआ नजर आता है । जबकि यदि पुलिस और आबकारी विभाग चाह ले तो नगर में शराब माफिया अवैध रूप से एक बुदं शराब भी नही बेच सकता है ।

नगर में फिर चालु हुआ जुआ सटटा

नगर में जहॉ एक ओर शराब माफिया आंतक मचा रहा है वही दूसरी ओर नगर में जुआ सटटा गेंग जगह जगह अपनी गतिविधिया चलाता नजर आ रहा है जहॉं लोग बडी संख्‍या में पहुच कर दांव लगाते नजर आ रहे है। चौक चोराहे पर चर्चाओं का दौर चालु है कि कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा कुछ सटटा खवाडों को अनुमति दिलाई गई है तो कुछ जुआ घर चलाने वालो को भी अनुमति होना बताया जा रहा है। जिसके बाद नगर में सटटा खवाड और जुआरी बेखौफ अपने धंधा चलाते हुए नगर आ रहे है। जुआ घर चलाने वाले आए दिन नई जगह पर बेठते है एवं अपने ग्राहको को मोबाइल पर मेसेज के माध्‍यम से सुचना पहुचाते है कि आज किस जगह पर दांव लगाए जाएगें।

अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस नही लगा पा रही है अं‍कुश

नगर में पुलिस काफी दवाब में कार्य करती नजर आ रही है जिसके कारण वह इस प्रकार की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नही लगा पा रही है। जिसके चलते पुलिस की छवि काफी धुलमिल हो रही है। अपराधिक गतिविधियों में लिप्‍त अपराधी बेखोफ अपने आंकाओं के संरक्षण में कार्य कर रहे है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News