Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तवा नदी के राजडोह घाट पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, 

By
On:

खबरवाणी

तवा नदी के राजडोह घाट पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

गोताखोर, हाईड्रा और कर्मचारी रहेंगे तैनात, अन्य स्थानों पर विसर्जन प्रतिबंधित

_नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा।_

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में तवा नदी के राजडोह घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने राजडोह घाट का निरीक्षण किया। आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

 

नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिमा विसर्जन हेतु राजडोह घाट पर कुंड की व्यवस्थाएं की जाती है। नगर पालिका द्वारा यहां हाईड्रा मशीन (क्रेन), नाव, गोताखोर एवं कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। विसर्जन स्थल पर लाइटिंग, टेंट, बैठक, पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस वर्ष भी बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे, उपयंत्री रविंद्र वराठे ने प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एप्रोच मार्ग को सुधारने, विसर्जन स्थल पर पर्याप्त रोशनी, व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

 

अन्य स्थानों पर प्रतिबंधित रहेगा विसर्जन

 

राजडोह के अलावा अन्य स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार ही विसर्जन स्थलों पर संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। निर्धारित स्थल राजडोह घाट पर कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा पूजन सामग्री विसर्जन हेतु कुंड बनाए जाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News