Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बुकाखेड़ी बांध पर होगा मूर्तियों का विसर्जन, हुई शांति समिति की बैठक 

By
—
On:

खबरवाणी

बुकाखेड़ी बांध पर होगा मूर्तियों का विसर्जन, हुई शांति समिति की बैठक 

 

लाइट और क्रेन की रहेंगी व्यवस्था,

 

मुलताई। पवित्र नगरी में सार्वजनिक मंडलो एवं घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन प्रति वर्षानुसार बुकाखेड़ी बांध पर किया जाएगा। जिसके बांध पर एक कुंड का निर्माण किया गया है। जिसमे छोटी मूर्तिया विसर्जित कि जाएगी।गणेश विसर्जन को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में गणेश विसर्जन क़ो लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार, एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया,एसडीओपी एसके सिंह, टीआई विकास पटेल, उपयंत्री महेश शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक पत्रकार शामिल हुए।बैठक में नगर सहित आसपास स्थापित गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नगर पालिका द्वारा बुकाखेड़ी बांध पर प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाएगा,जहाँ बड़ी प्रतिमाओ के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई हैं वही छोटी मूर्तियों क़ो बनाएं गए कुंड में ही विसर्जन करें।रात में विसर्जन स्थल पर लाइट सहित मूर्तियों के विसर्जन के लिए नाव की व्यवस्था की गई हैं।प्रति वर्ष अनुसार इस बार भी चौदस तक प्रतिमाओ का रात्रि 12 बजे तक विसर्जन होगा। विसर्जन के दौरान निर्धारित बेस पर रात्रि 10 तक डीजे पर भक्ति संगीत बजाए जाएगे।आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रहेंगी।

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News