खबरवाणी
आमला सराफा मार्केट में बिजली सुधार कार्य के दौरान हुआ हादसा
सुधार कार्य के दौरान करंट लगने से पोल से गिरने गंभीर रूप में हुआ घायल
आमला नगर के सर्राफा मार्केट में बिजली सुधार कार्य के दौरान कार्य के लिए बिजली पोल पर सुधार कार्य के दौरान पोल पर कार्य कर रहे लाइनमैन को लगा बिजली करंट गंभीर रूप से हुआ घायल बिजली पोल से गिरने के बाद साथी कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों ने लाइनमैन को सिविल अस्पताल में किया प्राथमिक उपचार के बाद सिविल हॉस्पिटल आमला से लाइनमैन को जिला अस्पताल किया गया रिफर
घटना को लेकर बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार
बिजली विभाग अधिकारी विलास उईके से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय क्षेत्र में बिजली फाल्ट होने के चलते बिजली सुधार कार्य के दौरान कर्मचारियों द्वारा बिजली सराफा मार्केट में बिजली सुधार कार्य किया जा रहा था इस दौरान लाइनमैन कुंवरलाल भूमरकर द्वारा बिजली पोल पर चढ़कर बिजली सुधार कार्य किया जा रहा था बिजली पूर्ण रूप से बंद थी लेकिन इनवर्टर किसी बिजली उपकरण के रिटर्न करंट के चलते लाइनमैन को बिजली पोल पर रिटर्न करंट लगने से बिजली पोल से नीचे गिर गया दौरान साथी कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों द्वारा लाइनमैन को सिविल हॉस्पिटल आमला लाया गया जिसमें इलाज के बाद उपचार हेतु डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है लाइनमैन की हालत स्थिर है
सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार
सिविल हॉस्पिटल आमला में प्राथमिक उपचार कर रहे डॉ मुकेश वागद्रे द्वारा बताए गए की बिजली कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बिजली लाइनमैन कुंवरलाल भूमरकर उम्र 58 वर्ष निवासी आमला को उपचार हेतु लाया गया था साथी कर्मचारियों द्वारा बताया गया था कि लाइनमैन बिजली पुल पर बिजली सुधार कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से बिजली पोल से नीचे गिर गया जिसे उपचार हेतु लाया गया था लाइनमैन के दोनों हाथ गंभीर रूप से करंट लगने से झुलस गए हैं एवं सीने पर भी करंट लगने से कुछ हिस्सा झुलस हुआ है बिजली पोल से गिरने से के दौरान कमर एवं पैरों में वर्तमान में कोई चोट नजर नहीं आ रही है जांच के बाद ही आंतरिक चोटों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है





