खबरवाणी
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण ,रजत पदक लेकर लौटे प्रतियोगी, परिवारजन ने किया जोरदार स्वागत
मुलताई।राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में मुलताई के पहलवान छात्रो को स्वर्ण, रजत एवं काँस्य पदक प्राप्त हुआ है। पहलवान छात्र सर्वेश साहू को 86 किलो वजन वर्ग में स्वर्ण पदक एवं 67 किलो वजन वर्ग में शेख अदनान को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रजत पदक प्राप्त हुआ है। वहीं 97 किलो वजन में दुर्गेश चौहान एवं 48 किलो वर्ग में जय पवार को काँस्य पदक प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन में बीते दिनों हुआ था जिसमे नर्मदापुरम संभाग से खेलते हुए मुलताई के छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में मुलताई के छात्रों ने प्रचाम फहराते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद रविवार दोपहर छात्र ट्रेन से वापस लौटे। इस दौरान परिवार जनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया,फूल माला पहनाकर गाजे बाजे से उनकी अगुवाई कर घर तक ससम्मान ले जाया गया।





