भाई, आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन जिनको Diabetes है, वो थोड़ा डर जाते हैं। वजह साफ है—आम में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है। लोगों को लगता है कि इसे खाते ही शुगर लेवल आसमान छू जाएगा। इसलिए कई लोग बिना सोचे-समझे आम को पूरी तरह डाइट से बाहर कर देते हैं।
डॉक्टर क्या कहते हैं? पूरी तरह मना नहीं है!
सच्चाई ये है कि डॉक्टर आम खाने से पूरी तरह मना नहीं करते। अगर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में है, तो आप लिमिट में आम खा सकते हो। मतलब भाई, “थोड़ा-थोड़ा खाओ, मजा भी लो और सेहत भी संभालो।” बस ओवरईटिंग नहीं करनी है।
आम में छुपे हैं कई सेहत के फायदे
आम सिर्फ मीठा फल नहीं है, इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद ‘मैंगिफेरिन’ नाम का कंपाउंड शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और कुछ मामलों में शुगर बैलेंस में भी सहायक हो सकता है।
कैसे खाएं आम? सही तरीका जान लो
अब असली गेम यहीं है भाई! डायबिटीज में आम अकेले मत खाओ। इसे दही, नट्स या बीज के साथ खाओ, ताकि शुगर धीरे-धीरे बढ़े। इससे ब्लड शुगर अचानक स्पाइक नहीं करेगा। और हां, जूस या शेक की बजाय पूरा फल खाना ज्यादा बेहतर रहता है।
Read Also:अमेरिका का बड़ा प्लान: ईरान के तेल पर कसा शिकंजा, क्या पड़ेगा असर?
मात्रा और टाइमिंग का रखें खास ध्यान
देखो, एक साथ ज्यादा आम खाना नुकसान कर सकता है। इसलिए छोटा पोर्शन रखो—जैसे 1-2 स्लाइस। और कोशिश करो कि दिन में खाओ, रात में नहीं। रात को शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे शुगर कंट्रोल बिगड़ सकता है।





