खबरवाणी
मां ताप्ती जन्मोत्सव पर सौ से अधिक ग्रामो में आयोजित होगे साप्ताहिक कार्यक्रम सूर्य पुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास की हुई बैठक
मुलताई।सूर्य पुत्री मां ताप्ती की उदगम स्थली सहित आसपास के ग्रामो में आषाढ़ मास की शुक्ल सप्तमी पर मां ताप्ती जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 20 जुलाई को मां ताप्ती जन्मोंत्सव मनाया जाएगा।इस अवसर पर सूर्य पुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास प्रति वर्षानुसार सौ से अधिक ग्रामो में सप्त-दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। न्यास के सदस्य डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।जिसमे निर्णय लिया गया कि श्री क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए रथ यात्रा 125ग्रामों में निकाली जाएगी। रथ यात्रा 10 जुलाई को थाना साईखेड़ा क्षेत्र से निकलेगी, जिसका 13 जुलाई तक जोलखेड़ा में समापन होगा।14 जुलाई एक सैकड़ा ग्रामो के मंदिर में मां ताप्ती जल कलश पुजन स्थापना 15 जुलाई को सभी ग्रामो में स्वच्छता कार्यक्रम,16 जुलाई को नगर सहित ग्रामो में गौ पूजन एवं गौ रक्षक का संकल्प एवं संगोष्ठी, 17 जुलाई को ग्रामीण के ताप्ती उपवन में पौधारोपण,18 जुलाई को खिचड़ी संग्रह और समरसता यज्ञ,19 जुलाई को ताप्ती तट पर मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता एवं पूर्व संध्या पर मां ताप्ती जी की महा आरती एवं 20 जुलाई को मां ताप्ती जी जन्मोत्सव पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दंडवत परिक्रमा का आयोजन होगा।उन्होंने सभी भक्तो से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।




