खबरवाणी बैतूल
शरद पूर्णिमा पर मां ताप्ती की महाआरती आज
मुलताई। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार शाम 7 बजे मां ताप्ती की आरती होगी. महाआरती शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मिकी की जयंती के उपलक्ष में मां ताप्ती क तट पर संपन्न होगी। महाआरती में वाल्मिकी समाज के परिवारों द्वारा सामूहिक रूप से माँ ताप्ती की महाआरती की जाएगी। प्रतिवर्ष की शरद पूर्णिमा पर वाल्मिकी समाज के परिवारों द्वारा मां ताप्ती की महाआरती की जाती है,सूर्य पुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास के सचिव डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि समरसता के इस महा अभियान में हर व्यक्ति को मां ताप्ती की भक्ति का और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हो, इस भाव को लेकर प्रत्येक पूर्णिमा की महाआरती पर हर समाज का प्रतिनिधित्व हो,इसका प्रयास रहता है।क्योंकि इस बार शरद पूर्णिमा पर महर्षि वाल्मिकी जयंती का सुंदर सहयोग बना रहा है,जिसके निमित्त इस बार की महाआरती के मुख्य यजमान वाल्मिकी समाज होगा। डॉक्टर ठाकुर ने सभी से आरती में उपस्थित होने का आग्रह किया है।






I like how DIY projects can turn leftover materials into something genuinely useful instead of letting them pile up. Taking a few extra minutes to measure twice and prep the workspace usually saves far more time than rushing into the build.