Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Tiger Ka Video – जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट की जिप्सी की ओर दौड़ा Tiger, हो गया बुरा हाल    

By
—
Last updated:

Tiger Ka Video – घूमने के शौक़ीन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह होती है जंगल सफारी क्यूंकि ये रोमांच से भरी हुई होती है यहाँ आप कई तरह के जानवरों का दीदार कर सकते हैं लेकिन जंगल की दुनिया के कई किस्से ऐसे है जो काफी हैरत में डाल देते है जैसा की इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की किस तरह टूरिस्ट की जिप्सी की तरफ एक टाइगर दौड़ जाता है जिससे जिप्सी में मौजूद पर्यटकों की जान हलक में आ जाती है और जिप्सी का ड्राइवर तेज गाडी चला कर आगे निकल जाता है . जिप्सी में मौजूद लोग इस मौके को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लेते हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम संभाग के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़े – Bus Driver Ka Video – हुक्का पीते हुए ताऊ ने फर्राटे से दौड़ाई बस, वीडियो देख हैरान रह गए लोग  

वीडियो में बाघ के दौड़ने के कुछ सेकंड पहले शोर सुनाई दे रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दखलंदाजी से विचलित होकर बाघ ने दौड़ लगाई। 

सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में आ  रहे हैं सैलानी (Tiger Ka Video) 

बता दें कि मध्यप्रदेश का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व इन दिनों टूरिस्ट्स से गुलजार है। बाघों का दीदार करने सैकड़ों सैलानी मढ़ई और चूरना रेंज पहुंच रहे हैं। जंगल सफारी के दाैरान कई टूरिस्ट्स को बाघों के दीदार हो रहे हैं, लेकिन नियमों की अनदेखी भी हो रही है। टूरिस्ट्स का नजदीक से बाघ को देखना किसी खतरे से कम नहीं है।

यह भी पढ़े – Gold Silver Update Rate: हे माँ माता जी, सोने के बढ़ते नज़र आये, इन शहरों में जानिए सोने का ताजा रेट,

क्या कहते हैं STR के नियम (Tiger Ka Video) 

STR के नियम के अनुसार उचित दूरी से ही वन्य प्राणियों को देखा जा सकता है। इसके अलावा वाहनों को एक स्थान पर खड़ा करके वन्य प्राणियों को नहीं निहार सकते, लेकिन यहां बड़े नजदीक से बाघों को देखा जा रहा है। इससे कभी भी गंभीर चूक हो सकती है। 10 दिनों में बाघों के पास जिप्सी खड़ी करने के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Tiger Ka Video – जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट की जिप्सी की ओर दौड़ा Tiger, हो गया बुरा हाल    ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News