खबरवाणी
इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की नेट फटी शौचालय बंद जगह जगह फैली गंदगी
खिलाडियों की शिकायत पर पार्षद ने किया निरीक्षण
मुलताई। नगरपालिका की बेरुखी से नगर का एकमात्र इंडोर बैडमिंटन कोर्ट खस्ताहल हो चूका है। बैडमिंटन कोर्ट में लगी मेट उखड़ चुकी है एवं कोर्ट में बने दोनों शौचालय सफाई ना होने के कारण गंदगी से पट चुके है,वही खिलाडियों के बैठने के लिए रखी गई बेंच भी टूट चुकी है इसके साथ ही परिसर में भी जगह जगह कूड़े का ढेर लग गया है । बुधवार को खिलाडियों की शिकायत पर विवेकानंद वार्ड की पार्षद पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने इंडोर ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुरे परिसर में गंदगी फैली थी वही खिलाडियों के उपयोग के लिए बनाए गए शौचालय भी बंद पाए गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से की शिकायत के बाद नपा के उपयंत्री महेश शर्मा मौके पर पहुंचे एवं पुरे इंडोर ग्राउंड की सफाई करवा कर शौचालय शुरू करवाने का आश्वासन दिया। पार्षद अंजलि शिवहरे ने बताया की इस इंडोर ग्राउंड में 100 से अधिक खिलाडी रोजाना खेलने आते है लेकिन नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण सभी खिलाडी गंदगी के बीच खेलने को मजबूर है वही ग्राउंड की मेट क्षतिग्रस्त होने से उन्हें खेलने के दौरान चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। साथ ही शौचालय बंद होने से खिलाडियों को काफी असुविधा होती है । उन्होंने सीएमओ से ग्राउंड एवं शौचालय की रोजाना साफ सफाई करवाने एवं क्षतिग्रस्त मेट को तत्काल बदलवाने की मांग की है।





