Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संस्कारों की पाठशाला: एक ही छत के नीचे चार पीढ़ियों का साथ रहना समाज के लिए गर्व की बात

By
On:

खबरवाणी

संस्कारों की पाठशाला: एक ही छत के नीचे चार पीढ़ियों का साथ रहना समाज के लिए गर्व की बात

आमला । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन: श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन की संगोष्ठी में तहसीलदार ने परिवार की एकजुटता को सराहा, सक्रिय महिलाओं का हुआ सम्मान

आमला नगर के बोडखी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और समाज निर्माण में उनकी महती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

बुजुर्गों के अनुभव से सीखती है नई पीढ़ी: तहसीलदार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने संयुक्त परिवार की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज के दौर में जहाँ संयुक्त परिवार की परंपरा कम होती जा रही है, वहीं एक ही छत के नीचे चार पीढ़ियों का साथ रहना गौरवशाली है। परिवार की इसी एकता से हमारे संस्कार और परंपराएं जीवित रहती हैं।” उन्होंने महिलाओं को परिवार की मजबूत आधारशिला बताते हुए सभी से आपसी प्रेम और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

सक्रिय महिलाओं का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

संगोष्ठी के दौरान क्षेत्र की सक्रिय महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने समाज में अपनी बढ़ती भागीदारी पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवम उपाध्याय, गोरीबाला पन्द्राम, मनोज विश्वकर्मा सहित अधिवक्तागण व बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News